NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों की नजर अब कटऑफ पर है। इस बार कुल 22 लाख से ज़्यादा छात्रों ने परीक्षा दी, और उनमें से 12,36,531 छात्रों ने क्वालिफाई किया है। NTA ने रिजल्ट के साथ ऑफिशियल कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं, जो हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग हैं। ये कटऑफ मार्क्स NEET में क्वालिफाई करने के लिए जरूरी हैं, लेकिन कॉलेज में एडमिशन के लिए आपकी रैंक और स्टेट/AIQ मेरिट लिस्ट भी देखी जाएगी।
इस बार की परीक्षा 4 मई 2025 को पूरे देश और विदेशों के 580 से अधिक शहरों में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अब NTA ने NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी कर दिया है व जो कटऑफ मार्क्स घोषित किए हैं, वो इस प्रकार हैं:
Category | Qualifying Percentile | Cutoff Marks | Qualified Candidates |
---|---|---|---|
UR / EWS | 50th | 686 – 144 | 11,01,151 |
OBC | 40th | 143 – 113 | 88,692 |
SC | 40th | 143 – 113 | 31,995 |
ST | 40th | 143 – 113 | 13,940 |
UR / EWS – PwBD | 45th | 127 – 113 | 455 |
OBC – PwBD | 40th | 113 – 99 | 270 |
SC – PwBD | 40th | 113 – 99 | 55 |
ST – PwBD | 40th | 113 – 99 | 44 |
कटऑफ से साफ है कि इस बार UR और EWS कैटेगरी के लिए 144 मार्क्स से ऊपर लाने वाले छात्रों ने क्वालिफाई किया है। वहीं OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए ये 113 मार्क्स तक चला गया है। PwBD कैटेगरी में तो 99 मार्क्स तक के स्कोर पर भी छात्र पास हुए हैं। इससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस साल पेपर का स्तर और कम्पटीशन दोनों ही थोड़ा संतुलित रहा।
अब ये कटऑफ सिर्फ क्वालिफाइंग है। असली एडमिशन में आपकी रैंक और स्टेट लेवल मेरिट के आधार पर काउंसलिंग होगी। MBBS, BDS, AYUSH, B.Sc Nursing, और BVSc जैसे कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को अब अलग-अलग काउंसलिंग प्रोसेस का इंतज़ार करना होगा जो MCC और स्टेट मेडिकल बॉडीज़ द्वारा करवाई जाती है।
इस बार NEET UG में 5.14 लाख मेल, 7.22 लाख फीमेल और 6 थर्ड जेंडर के स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। अब सभी को अपने रैंक कार्ड और स्कोर कार्ड को संभालकर काउंसलिंग के लिए तैयार रहना चाहिए। किसी भी अफवाह से बचें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
NEET UG Cutoff 2025- यहाँ क्लिक करें