Join WhatsApp Channel

NEET UG 2025 Cutoff: 12 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स हुए पास, जानिए किस कैटेगरी में कितने मार्क्स चाहिए थे

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों की नजर अब कटऑफ पर है। इस बार कुल 22 लाख से ज़्यादा छात्रों ने परीक्षा दी, और उनमें से 12,36,531 छात्रों ने क्वालिफाई किया है। NTA ने रिजल्ट के साथ ऑफिशियल कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं, जो हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग हैं। ये कटऑफ मार्क्स NEET में क्वालिफाई करने के लिए जरूरी हैं, लेकिन कॉलेज में एडमिशन के लिए आपकी रैंक और स्टेट/AIQ मेरिट लिस्ट भी देखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हरियाणा में सरकारी नौकरी की बंपर बहार, ग्रुप C और पुलिस भर्ती की बड़ी अपडेट

इस बार की परीक्षा 4 मई 2025 को पूरे देश और विदेशों के 580 से अधिक शहरों में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अब NTA ने NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी कर दिया है व जो कटऑफ मार्क्स घोषित किए हैं, वो इस प्रकार हैं:

CategoryQualifying PercentileCutoff MarksQualified Candidates
UR / EWS50th686 – 14411,01,151
OBC40th143 – 11388,692
SC40th143 – 11331,995
ST40th143 – 11313,940
UR / EWS – PwBD45th127 – 113455
OBC – PwBD40th113 – 99270
SC – PwBD40th113 – 9955
ST – PwBD40th113 – 9944

कटऑफ से साफ है कि इस बार UR और EWS कैटेगरी के लिए 144 मार्क्स से ऊपर लाने वाले छात्रों ने क्वालिफाई किया है। वहीं OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए ये 113 मार्क्स तक चला गया है। PwBD कैटेगरी में तो 99 मार्क्स तक के स्कोर पर भी छात्र पास हुए हैं। इससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस साल पेपर का स्तर और कम्पटीशन दोनों ही थोड़ा संतुलित रहा।

ये भी पढ़ें:  CTET July 2025 Notification कब आएगा? टीचर बनने का सुनहरा मौका, जानिए योग्यता फीस और पैटर्न

अब ये कटऑफ सिर्फ क्वालिफाइंग है। असली एडमिशन में आपकी रैंक और स्टेट लेवल मेरिट के आधार पर काउंसलिंग होगी। MBBS, BDS, AYUSH, B.Sc Nursing, और BVSc जैसे कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को अब अलग-अलग काउंसलिंग प्रोसेस का इंतज़ार करना होगा जो MCC और स्टेट मेडिकल बॉडीज़ द्वारा करवाई जाती है।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान हाई कोर्ट में चपरासी के 5670 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

इस बार NEET UG में 5.14 लाख मेल, 7.22 लाख फीमेल और 6 थर्ड जेंडर के स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। अब सभी को अपने रैंक कार्ड और स्कोर कार्ड को संभालकर काउंसलिंग के लिए तैयार रहना चाहिए। किसी भी अफवाह से बचें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

NEET UG Cutoff 2025- यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment